खुर्शीद खान
सुल्तानपुर। दुकान पर जा रहे युवक को इटकौली गांव के पास एक बेकाबू बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घायल युवक की लखनऊ ले जाते वक़्त मौत हो गयी।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तियरी गांव निवासी इसरार अहमद उम्र लगभग 24 पुत्र शेर मोहम्मद सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक से गोसाईगंज बाजार स्थित अपनी दुकान जा रहा था। लखनऊ-बलिया हाईवे पर इटकौली गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत को खराब देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में घायल युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।थाना प्रभारी ने कहा तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर घटना की विवेचना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ