सोनू मिश्रा
गोंडा:साक्षर भारत मिशन योजना के अंतर्गत जनपद गोंडा में कार्यरत लगभग 17 सौ शिक्षा प्रेरक जिसमें महिला व पुरुष प्रत्येक ग्राम सभा में दो की संख्या में तैनात हैं।
इन लोगों ने 25 मार्च को होने वाली साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार करने का ऐलान किया,, लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आज शिक्षा प्रेरकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को 20 माह के बकाया मानदेय भुगतान,जनपद के अवशेष शिक्षा प्रेरकों के नवीनीकरण, 31 मार्च के बाद सम्मानजनक मानदेय के साथ योजना वृद्धि को लेकर ज्ञापन दिया।
उसके बाद प्रेरक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पंहुचे,,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा के ना मिलने पर शिक्षा प्रेरक भड़क गए और बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
![]() |
जिला अध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ने बताया कि हम लोग 14 से 35 वर्ष की उम्र के निरक्षरों को साक्षर करने का कार्य करते हैं इसके अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे रैपिड सर्वे, बीएलओ, राशन कार्ड वितरण आदि तमाम सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करते हैं,, हम लोगों को विगत 20 माह से मात्र ₹2000 मानदेय है वह भी नहीं दिया गया है,, अगर 25 मार्च के पहले हम लोगों की मांगें नही मानी गई तो हम लोग बुनियादी साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।
प्रांतीय अध्यक्ष मोहम्मद अनीस ,जिला प्रभारी पवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय,जिला कोषाध्यक्ष तुलसीराम, शैलेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अक्षय वर्मा,अतुल पाण्डेय,किरण,रीतू शुक्ला, पवन राव, अमिताभ चौहान आदि प्रेरक उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ