Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पीएम आवास योजना में लिया जा रहा घूस, वीडियो VIRAL



अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवास के आवंटन के लिये एक बुज़ुर्ग से घूस लेने की बात सामनें आई है। ये मामला यहां मुसाफिरखाना तहसील के जमुवारी व शाहगढ़ गांव से जुड़ा है, फिलहाल प्रशासन ने कारवाई की बात कही है।
आगे पढ़े पूरा मामला
वायरल वीडियो में बुज़ुर्ग व्यक्ति कुछ लोगों से आपसी बातचीत में बता रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंर्तगत मिले आवास में उसने ग्राम प्रधान को पांच हजार रुपये दिये हैं।
बुजुर्ग का कहना है कि मैं झूठ नही बोलूंगा की मैंने इनको-उनको पैसा दिया है बल्कि उसने हामी भर ये भी बताया कि हमने प्रधान को ही पैसा दिया है।
बात कर रहे व्यक्तियों के आवास की मजदूरी को लेकर सवाल पूछने पर बुजुर्ग ने बताया कि अभी आवास योजना की मजदूरी खाते में नही आयी है और सूचना है अबकी बार खाता सिंगल होने की दशा में दूसरे के खाते पर मजदूरी आएगी।
यही नही बुज़ुर्ग व्यक्ति ने बताया है कि कल हमसे और पैसे की मांग हो रही थी।  उसने ये भी दावा किया कि दूसरे और व्यक्तियों से 12 हजार रुपये लिये गये हैं। 

                                      वायरल वीडियो

वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला कि ये वीडियो मुसाफिरखाना तहसील के ग्रामसभा करपिया का है, और लोगो से बात कर रहा बुजुर्ग करपिया गाँव निवासी राम रतन धोबी है ।
दांव पर लगी केंद्रीय मंत्री से लेकर योगी सरकार के राज्यमंत्री की साख
फिलहाल अमेठी में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम इस तरह ली जा रही घूस की बातों ने यहां पनपे भ्रष्टाचार को उजागार करके रख दिया है। अब देखना ये है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और योगी सरकार में राज्यमंत्री सुरेश पासी अपनी सरकार पर बट्टा लगवा रहे दोषियों पर नकेल कसवा पाते हैं या नही?
आपको बता दें कि सरकार ने देश से भ्रष्टचार के खात्में और नौकरशाही पर लगाम कसने के लिए गांवों मे पंचायतीराज को लागू किया, और सारे अधिकार पंचायतो को दे दिए ताकि गांव का प्रधान या सरपंच गांव में विकास की बयार बहा सके। लोगों को सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा से लाभ मिल सके, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस कथित वीडियो से तो ऐसा लग रहा है कि पंचायतीराज के जरिये मिली शक्तियों का केवल दुरूपयोग ही किया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे