शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सगरा सुन्दरपुर बाजार से गुरूवार को दिन दहाड़े बाइक चोरी की वारदात घटित हुई। बाजार में स्टेट बैंक शाखा के सामने शिवम मिश्रा का व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। पीड़ित ने अपनी बाइक दुकान के सामने खड़ी कर रखी थी। कुछ देर बाद व्यापारी की बाइक अज्ञात बदमाश लेकर फुर्र हो गए। पीड़ित ने घटना के बावत कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी है। एस.एस.आई अखिलेश सचान का कहना है, तहरीर मिली है, जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ