Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नशे में धुत युवक ने झोंका फायर, दादी-पोता हुए घायल



सुल्तानपुर (यूपी). गुरुवार शाम नशे में धुत एक युवक ने असलहा निकाल कर फायर झोंक दिया। अचानक हुए फायर में पास खेल रहा एक मासूम बच्चा व एक वृद्ध महिला को छर्रे जा लगे। दोनों को गम्भीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। मामला जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत पटना सोनौरा गांव का है।
जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत पटना सोनौरा गांव का मामला
जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत सेमरी चौकी क्षेत्र के पटना सोनौरा गांव निवासी शिवशंकर दुबे के घर उसे देखनें के लिये लखनऊ से उसका मित्र आया हुआ था। 
बताया जा रहा है कि शिवशंकर का मित्र नशे में धुत था और उसने एकाएक असलहा निकालकर फायर झोंक दिया। 
उसने जिस समय घटना को अंजाम दिया उस वक़्त पड़ोस के सुरेश शुक्ला की पत्नी सुनीता शुक्ला (75) अपने 7 वर्षीय पोते लकी शुक्ला को बाहर लिये बैठी थी। 
लकी खेल में मस्त था, तभी चली गोली के छर्रे उसके हाथ को पार करते हुए दादी के पैर में जा लगे।

गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार
-उधर गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन व गांव के लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक नशे में धुत होकर गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया। 
-वही घायल दादी और पोते खून में लथपथ थे, जिन्हें परिजन आनन-फानन में स्थानीय सेमरी बाजार में लेकर आये और दोनों का प्राथमिक उपचार कराया। 
-प्रथम उपचार के बाद परिजन दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले आये। 

कारवाई के लिये पुलिस ने उठाये क़दम
-घटना के बाद लोग सुलह के दबाव में लग गये थे, लेकिन बात बन नही सकी।
-पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर पर एक्शन लेते हुए कोतवाली प्रभारी राम बाबू ने मौके पर पहुंच कर छानबीन किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे