खुर्शीद खान
सुल्तानपुर (यूपी). सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही ज़िले में एक यूनिवर्सिटी स्थापित होगी। इस क्षेत्र में बीजेपी नेता एवं सांसद वरुण गांधी ने पहल करते हुए सेंट्रल एचआरडी मिनिस्टर को लेटर लिखा है। इससे पूर्व सांसद ने स्वयं अपनी निधि से ज़िले में करोड़ रूपए की न्यू इमरजेंसी की सौगात दी थी।
वरुण ने किया ये डिमांड
सुल्तानपुर ज़िले के सांसद वरुण गांधी ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर को लिखे पत्र में डिमांड की है कि क्षेत्र के लोगों ने मुझे अवगत कराया है के ज़िले में विश्व विद्यालय की स्थापना न होने से ज़िले सहित आसपास के ज़िले अम्बेडकर नगर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी ज़िले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में परेशानी होती है।
शिक्षित युवाओं को उच्च शिक्षा के लिये काफी दूर जाना पड़ता है
जिससे विद्यार्थियों का अनावश्यक धन और समय ख़र्च होता है।
जनहित को देखतें हुए विश्व विद्यालय का शुभारम्भ अति आवश्यक है, और इसके लिये पर्याप्त भूमि भी मौजूद है।
सांसद के इस क़दम को जिलेवासियों ने सराहा है।

न्यू इमरजेंसी विंग का 20 जनवरी को दिया था तोहफा
-आपको बता दें कि, 20 जनवरी को सांसद वरुण गांधी ने सुल्तानपुर डिस्ट्रिक हॉस्पिटल कैम्पस में अपने सांसद निधि से बनी न्यू इमरजेंसी विंग का इनॉगरेशन किया था।
-इस मौके पर उन्होंंने अगस्त 2017 में गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज में हुई दर्जनों बच्चों की मौत पर वरुण गांधी ने
कहा था कि, जब गोरखपुर कांड हुआ तो मैंने अपनी आत्मा से एक प्रश्न पूछा कि अब इस चीज का तोड़ क्या हो सकता है?
मैंने सोचा 16 लाख लोगों ने जो मेरी जिम्मेदारी लगाई है उनके सम्मान, उनकी रक्षा को उनके लिए बेहतर रास्ते तय करने की है।
-पहले मैं उन 16 लाख लोगों के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाऊं और बाद में हम लोग कुछ और सोंचे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ