शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जिले में जापानी इन्सफ्लाइटिस से बचाव हेतु जे0ई0 टीकाकरण अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा दिनांक 02 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलाया जायेगा। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने गुरूवार को पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन में ए0ई0एस/जे0ई0 एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अन्र्तविभागीय समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जे0ई0 टीकाकरण कुल 62 हजार 531 बच्चों को चिन्हित किया गया है जो शत् प्रतिशत पूर्ण किये जाये इसके लिये समिति का गठन किया गया है जिससे इस वर्ष बेहतर तरीके से टीकाकरण किया जाये जिससे कोई भी बच्चा छूटने न पाये। जिलाधिकारी ने पिछली जिला स्वास्थ्य समिति की तीन बैठकों के बारे में डी0पी0एम0 राजशेखर से जानकारी प्राप्त की तो उनके द्वारा सही जवाब न देने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि इनके खिलाफ कार्यवाही की जाये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी श्री शिवचरण द्विवेदी को निर्देशित किया कि जो आशायें सही ढंग से कार्य न कर रही हो उनको चिन्हित करके इस माह से उनको निकाल दिया जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने चिकित्सालय की उपस्थिति पंजिका के विषय में जानकारी ली और कहा कि उपस्थिति पंजिका में जो भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अनुपस्थित हो रहे है उनकी रिपोर्ट कैम्प कार्यालय में प्रस्तुत करें एवं सी0एम0ओ0 इसका स्वयं भी निरीक्षण करे जो लगातार अनुपस्थित हो रहे हो उनके खिलाफ कार्यवाही करें। उन्होने यह भी कहा कि शासन से प्राप्त बजट के सापेक्ष खर्च न कर पाने पर स्वास्थ्य विभाग के सम्बन्धित अधिकारी को कड़ी फटकार लगायी और एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाकर वित्तीय वर्ष 2017-18 में 100 प्रतिशत धनराशि खर्च करने के निर्देश दिये।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, परियोजना निदेशक अरविन्द सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकान्त पाण्डेय, ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव हेमन्त नन्दन ओझा सहित अन्य सम्बन्धित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ