Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पांच वर्षीय मासूम की मिली लाश, दुष्कर्म की आशंका



खुर्शीद खान
सुलतानपुर।मासूम से दुष्कर्म कर हत्या की वारदात को अंजाम देने की घटना सामने आयी है।ग्रामीणों ने झाडियों में मासूम की अर्द्धनग्न अवस्था में मिली लाश को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,मासूम की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
आगे जाने पूरा मामला :
मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के पैगापुर गांव से जुड़ा है।इसी गांव की झाड़ियों में 5 वर्षीय मासूम की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। अर्द्धनग्न अवस्था में मासूम की लाश देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो आरोपियो ने मासूम के साथ हैवानियत की है ,और साक्ष्य मिटाने के लिए उसकी हत्या कर लाश को झाड़ियों में फेका दिया। आशंका है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है।
जांच में जुटी पुलिस :
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिती स्पष्ट होगी,उन्होंने कहा कि सच्चाई का पता लगाने के लिए घटना से जुड़े हर पहलुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे