अमरजीत सिंह
फैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत नरौली गांव के निकट शारदा सहायक नहर पटरी के किनारे गुरुवार की सुबह प्लास्टिक की बोरी में बंधा एक अधेड़ नग्न अवस्था में मरणासन्न बरामद हुआ यह खबर फैलते ही वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर अधेड़ को बोरी से बाहर निकलवाया
आसपास के ग्रामीणों को बुलवा कर उसकी पहचान कराने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिल सकी पुलिस ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई भेजवाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नहर किनारे मिला अधेड़ उम्र लगभग 50 साल के आसपास बतायी जाती है और वह शरीर से काफी कमजोर है उसके पैर में दो जगह पर चोट के निशान भी देखे गये हैं शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था बोरी से जब उसको बाहर निकाला गया तब वह अचेतावस्था में था वह बोल नहीं पा रहा था पुलिस का मानना है कि वह विक्षिप्त था और रात में कहीं जा रहा था लुढ़क कर नहर पटरी से नीचे गिर गया
सवाल उठ रहे हैं कि जब वह विक्षिप्त था और नहर पटरी से नीचे गिर गया तो आखिर कैसे वह बोरी में बंध गया। ऐसे ही कई सवाल हैं जो घटना को सन्देह के घेरे में ला रहे हैं। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं मवई थाना के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि अधेड़ का उपचार कराया जा रहा है स्वस्थ होने पर ही हकीकत सामने आएगी


Hi
जवाब देंहटाएंHi
जवाब देंहटाएं