दीवार गिरने से मजदूरों की मौत से जुड़ा मामला
खुर्शीद खान
सुलतानपुर ।बाधमंडी इलाके में दीवार गिरने से हुई कई की मौत मामले में समर्थकों के साथ पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुमार विश्वास व उनके प्रवक्ता शैलेन्द्र सिंह को सीजेएम सपना शुक्ला की अदालत ने जरिए सम्मन तलब किया है। मामले में सुनवाई के लिए आगामी 20 अप्रैल की तिथि नियत की गयी है।
क्या है मामला :
मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बाधमंडी इलाके से जुड़ा है। जहां पर प्रशासन की मिलीभगत से अवैध ढंग से हो रही खुदाई की वजह से दीवार गिरने के चलते कई मजदूरों की दबकर मौत हो गयी। इस घटना की सूचना पाकर अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे आप प्रत्याशी डा. कुमार विश्वास व प्रवक्ता शैलेन्द्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और दोषियों पर कार्यवाही की मांग करने लगे। इस सम्बंध में उपनिरीक्षक सचिन राठी ने आप प्रत्याशी व उनके समर्थकों के आने की वजह से कानून का उल्लंघन व विधि-विरूद्ध जमाव होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में तफ्तीश पूरी कर आरोप पत्र भी पुलिस ने डा. कुमार विश्वास व शैलेन्द्र प्रताप के खिलाफ दाखिल किया। मामले में सीजेएम कोर्ट ने आगामी 20 अप्रैल के लिए दोनों आरोपियों को जरिए सम्मन तलब किया है। ऐसे में कोतवाली गौरीगंज, कमरौली समेत अन्य थानों में दर्ज मामलों से झेल रहेे कुमार विश्वास को कोतवाली नगर के एक नए मुकदमें से फिर झटका लगा है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ