यूपी के सीतापुर में खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई।आग लगने से दो बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई । घटना को लेकर इलाके में भगदड़ मच गई । इतना ही नहीं आग की आगोश में आकर तीन अन्य मकान भी जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सूचना पाकर तहसील व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को शासन से सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। बताते चलें महोली कोतवाली इलाके के कंचनपुर गांव में विनोद के घर की महिलाएं शाम को खाना बना रही थी। तभी अचानक चूल्हे से उठी चिंगारी ने छप्पर में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने घर को पूरे आगोश में ले लिया। घर में आग लगी देख परिवार के अन्य सदस्य इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान मेनका व निधि घर में बने शौचालय के अंदर छिप गई। आग की लपटों ने शौचालय में रखें उपलों ने आग पकड़ ली। जिससे दोनों बच्चियां जिंदा जलकर मर गई। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर एसडीएम महोली प्रभाकांत अवस्थी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस अग्निकांड में मरने वाली दोनों बच्चियां सहेली है। इस अग्निकांड में लगभग तीन से चार लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मृतक बच्ची की माँ(हम घर माँ मसाला पिसित रहन अचानक आग लग गई हम जान नाए पायेन।बिटिया सहेली के सग खेलत रहाय।आग लगी शौचालय में जली हुई मिली।बिटिया की सहेली भी जलकर मर गई है।
प्रभाकांत अवस्थी(एसडीएम महोली)गांव में चार बजे आग लगी थी तीन मकान जले है जब की दो बच्चियो की जलकर मौत हो गई है।तहसील प्रशासन की तरफ से हर सम्भव मदद की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ