शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । लखनऊ के गांधी भवन सभागार में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा (उ०प्र०) के तत्वाधान में गत दिवस प्रदेशभर से नवनिर्वाचित, महापौर, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित हुआ । उक्त सम्मान समारोह में साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नारायण साहू की उपस्थिति में प्रतापगढ़ के सदर विधायक संगम लाल गुप्ता को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया ।इस दौरान नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सदर विधायक संगम लाल गुप्ता का पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया।नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित सजातीय बंधुओं को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट किया एवं तत्पश्चात समाज को सशक्त होने के लिए सभी को आपस मे संगठित रहने को कहा ।उन्होने कहा कि हम सभी आपस मे एकजुट रहेंगे तो आने वाली बड़ी से बड़ी परेशानियों को उखाड़ फेकेंगे और बड़ी से बड़ी राजनैतिक पार्टियाँ हमारे समाज के महत्व को समझेगी। यदि हम संगठित रहे तो आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में 25 से 30 विधायक हमारे समाज से होंगे । जिससे समाज की और मदद हो सकेगी एवं अंत मे समाज की मजबूती हेतु प्रत्येक जिलो में सभा करके पदाधिकारियों की नियुक्ति की बात कही ।अंत में महासभा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ