वासुदेव यादव
अयोध्या।फैजाबाद, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय 25 शैय्या कनीगंज में मंगलवार को "योग वेलनेस सेंटर" का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने फीता काटकर किया। साथ ही मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर योग का शुभांरभ किया।
इस दौरान श्री उपाध्याय ने कहा कि योग से मानव निरोग होता है तथा इसको नियमित करने उसका स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है। इससे मानव शरीर को अनेकों प्रकार के जहां लाभ मिलते हैं। वहीं स्वस्थ शरीर से भी उनको कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सेंटर का लाभ जरूरतमंदों को व मरीजों को मिलना चाहिए, जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।इससे पूर्व श्री उपाध्याय का माल्यार्पण कर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉक्टर बृजनंदन श्रीवास्तव,चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कल्लू शास्त्री,चीफ फार्मासिस्ट व योगवेत्ता डॉ. एसपी द्विवेदी आदि ने मााल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किए।
इस दौरान योग ट्रेनर सिद्धि दात्री पांडे डॉक्टर, डॉ. अनिल कुमार सिंह, सीमा यादव,डॉक्टर एसपी द्विवेदी आदि के द्वारा लोगों को योग के बारे में व उसकी महत्ता आदि पर व्यापक प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही दर्जनों लोगों को योग भी कराया गया।
इस दौरान महिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नीता पांडे,फार्मासिस्ट राकेश कुमार शुक्ला,फार्मासिस्ट विद्याराम गुप्ता,स्टाफ नर्स कालिंदी राय अनुपम सिंह,दीपिका पाठक फार्मासिस्ट डॉक्टर हरिशंकर पांडेय, रामजीत, प्रेमचंद, सुशीला, गोमती, फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र सोनी, पवन कुमार, विद्याकुंड के पार्षद प्रतिनिधि भाजपा नेता कुन्नूलाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, पार्षद आलोक सिंह, संजय पांडे, कृष्ण कांत द्विवेदी, विनय पांडे, रोहित, जय गोविंद तिवारी, योग ट्रेनर सीमा यादव, सिद्धि दात्री पांडे डॉक्टर, अनिल कुमार सिंह,डॉक्टर एसपी द्विवेदी, गुड्डू विद्याधर पाठक एवं राकेश कुमार शुक्ला सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ