Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शौचालय निर्माण लक्ष्य हासिल करने के लिए डीपीआरओ ने अपनाया नया तरीका


डॉ ओपी भारती 

गोण्डा (वजीरगंज) :-स्वच्छ भारत मिशन के तहत वजीरगंज विकास खण्ड में मिशन - 32 के तहत 5 दिन में 2000 शौचालय निर्माण कराने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान व सचिवों को जिम्मेदारी दी, साथ ही गारण्टी दी कि शौचालय निर्माण मानक के अनुसार होने पर अनुदान की रकम मिलेगी। इस गारण्टी का असर भी हुआ है।  कि सोमवार 26 मार्च तक 1800 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है । 25 शौंचालय की रकम  गई, इसके सापेक्ष 40 शौचालय बन कर तैयार हो गया है।  रजिस्ट्रेशन कराने वालों लाभार्थी  अब प्रधान  व एडीओ पंचायत के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
शौचालयों के इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए डीपीआरओ ने नया तरीका अपनाया। सभी ग्राम पंचायतों में जिम्मेदारों के जरिए संदेश भेजा है कि सभी लोग अपना-अपना शौचालय खुद निर्माण करा लें, अनुदान की रकम 12 हजार रुपए मिलेगी। इसके साथ ही ग्राम प्रधान विभिन्न जनप्रतिनिधियों के जरिए अपने अपने गांव में शौचालय की रकम भेजने को दबाव बनवाने लगे तो डीपीआरओ ने सभी से एक ही बात कही कि जितना शौचालय निर्माण कराना है करवाया जाय। शौचालय निर्माण का फोटोग्राफ्स सहित डिमांड कराएं, अनुदान की रकम दे दी जाएगी। इससे डीपीआरओ कार्यालय में शौचालय निर्माण को एडवांस मांगने वालों की संख्या में कमी आ गई है। डीपीआरओ के भरोसे का असर भी दिखने लगा है। ग्राम प्रधान अब शौचालय निर्माण कराने के बाद फोटोग्राफ्स सहित अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।विकास खण्ड में 5  दिन में 2 हजार  शौचालय निर्माण कराने का लक्ष्य है। अब तक 1800 सौ  रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं । 25 शौचालय की राशि भेजी गई है । शेष शौचालय अनुदान की रकम भेजी जा रही है । ------------घनश्याम पाण्डेय ,एडीओ पंचायत
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे