रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के बाबापुरवा गाँव में लगा गन्ने का क्रेशर चलारहे ठेकेदार वा क्रेशर मालिक ने मिलकर किसानों का गन्ना एक हप्ते की उधारी पर खरीदा।और गन्ने की पेराई करके गुड़ तैयार किया।बाद में मिली भगत करके लाखो रूपये का गुड़ बेचकर ठेकेदार फरार होगया।जब किसानों ने स्थानीये थाने पर तहरीर दी तो दरोगा खुलेआम पैसे माँगने लगा।बेलगाम हो चुके दरोगा कहते है की बगैर रूपया दिये इस थाने मे कुछ नही होगा।अगर काम करवाना है तो रूपया लेकर आवो।
बतादे की चन्द्रप्रकाश मिश्र पुत्र प्रेमनाथ मिश्र निवासी ग्राम धौरहराघाट के मजरा झामपुरवा ने थाने परदी तहरीर में आरोप लगाया की क्रेशर मालिक मधुप चतुर्बेदी निवासी ग्राम गौहानी के मजरा झलिहनपुरवा के क्रेशर पर 55.70 कु.गन्ना बेचा था।जिसकी कीमत 14000 रूपये हुई।जिसको चला रहे ठेकेदार ने एक हप्ता बाद पैसा देने को कहा था।बीच में ठेकेदार वा मालिक की मिली भगत से ठेकेदार फरार हो गया।लेकिन हम लोंगो का पैसा नही मिला जब पैसा माँगने लगे तो क्रेशर मालिक ने बताया की हम नही दे पायेंगे।जब थाने पर तहरीर देने पहुँचे तो दरोगा बिनोद कुमार गुप्ता पैसा माँगने लगे।और कहा की जब रूपया देदोगे तभी तुम्हारा पैसा दिलाऊँगा।नही तो तहरीर ठन्डे बस्ते में डाल देगें।जबकि हमारे जैसे बीसो लोंग गन्ना देकर फसे हुए है।लेकिन क्रेशर मालिक की दबंगयी के आगे कोई कुछ बोलने को तैयार नही है।और दरोगा भी मिले हुए है।जो क्रेशर मालिक की बोली बोल रहे है।इससे क्षुब्ध होकर दरोगा बिनोद कुमार गुप्ता वा क्रेशर मालिक के खिलाफ एसपी,डीएम वा मुख्यमंत्री से शिकायत की है।जबकि बहादुर निवासी गौहानी ने भी मुख्यमंत्री से गन्ने का रुपया दिलाने की गुहार की है।
पूछने पर थानप्रभारी तरबगंज विजय कुमार पाण्डेय ने बताया की तहरीर की जानकारी नही है।अगर इस तरह की कोई तहरीर मिलती है तो जाँच करवाई जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ