Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वार्षिक परीक्षाफल वितरण दिवस पर जयपुरिया ने मनाया ग्रेजुएशन डे


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर। सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में ग्रेजुएशन डे का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। 

     
कार्यक्रम में नन्हे.मुन्ने बच्चो का ग्रेजुएशन डे तथा शिशु वाटिका का प्रगति प्रमाण पत्र दिवस का प्रारम्भ सरस्वती मा को माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके उपरान्त भूमिका तेजवानी ने बच्चों की उपलब्धियों की कुछ झलकिया प्रस्तुत की । इस अवसर पर  यूकेजी के बच्चों ने नृत्य द्वारा सफलता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान की। इस कार्यक्रम का मुख्य बिन्दु यू के जी के छात्र.छात्राए थे जिन्हें मंच पर ही प्रमाणपत्र तथा पुरस्कार देकर एक नई दिशा की तरफ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।

इस उपलक्ष्य पर अभिभावको ने बढ़. चढ़ कर प्रतिभाग लिया। हॅसते.मुस्कुराते पुष्पोद्यान पुष्प रूपी बच्चो के कार्यो को देखकर आनन्दित हुए। अन्त में प्रधानाचार्या सरोज जायसवाल ने यूकेजी के बच्चो को बधाई देते हुए कहा की किण्डर गार्डेन के सफर को पूरा करके अब शिक्षा के प्रथम चरण में प्रवेश करने जा रहे है और मुझे विश्वास है कि आगे भी आप सब अपने जटिलताओं को एक पारखी दृष्टिकोण से दूर करके देश के गौरवशाली नागरिक की भूमिका प्राप्त करेंगें। साथ ही अभिभावको के अमूल्य समय एवं सहयोग कोटि.कोटि प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे