Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारी अव्यवस्था! परीक्षार्थी जमीन पर बैठकर दे रहे हैं परीक्षा



डॉ ओपी भारती
गोण्डा ,वजीरगंज।एक तरफ जहां यूपी बोर्ड की परीक्षाओ में सीसीटीवी कैमरे स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में सम्पन्न हुई। वहीं उसी की समकक्ष  संस्कृति माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा भारी अव्यवस्थाओ के बीच हो रही है। न सीसीटीवी कैमरा है न ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट और न ही अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक की ही नियुक्ति हुई है। और तो और परीक्षार्थी जमीन पर बैठकर परीक्षा दे रहे हैं। ये स्थिति रामपुर टेंगरहा में श्री लक्ष्मी नारायण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हो रही परीक्षा में दिखी यहां इस विद्यालय के अतिरिक्त दो अन्य विद्यालयों के 369 परीक्षार्थीयों का परीक्षा केन्द्र बना है। जिसमे 285 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। मजेदार बात ये है कि ये परीक्षार्थी जमीन पर बैठकर परीक्षा दे रहे हैं। मंगलवार को प्रथम और द्वितीय पाली में साहित्य विषय की परीक्षा थी। विद्यालय प्रधानाचार्य धर्म पाल पांडेय ने बताया कि विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों से नकल विहीन परीक्षा कराई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया की समस्त बोर्ड परीक्षाओ की गाइड लाइन एक ही है। परीक्षा में अव्यवस्था की सूचना है कि अगर अव्यवस्था की शिकायत मिल रही है। जांच कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे