Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन



डॉ ओपी भारती

गोण्डा,वजीरगंज।वजीरगंज क्षेत्र के चंदापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मनपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा आर पी यादव ने पशु पालकों को पशुपालन के टिप्स दिए ।उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डा यादव ने कहा पशुधन पशुपालकों की समृद्धि का आधार है। इनकी उचित देखभाल करके इन्हें स्वस्थ रखा जा सकता है साथ ही गम्भीर एवं संक्रामक बीमारियों से बचाया भी जा सकता है। पशुपालकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत गांव - गांव में मेलों का आयोजन कर पशुओं की बीमारियों खुर पका, मुंह पका ,बन्ध्या करण,आदि का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। पशुपालकों को चाहिए कि मेले का लाभ लें।मेले में विभिन्न दवा कम्पनियों ने स्टाल लगाकर निशुल्क दवाएं वितरण किया। आयोजक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आर एस मिश्रा ने आगुंतको को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। संचालन डा0 बी एस पटेल ने किया । शिविर में 909 पशुओ का उपचार किया गया। इस अवसर पर डा नरेंद्र उपाध्याय, मो रजा,विनोद मिश्रा, जितेन्द्र यादव,तरुण, इरफान,अजय वीर,लालता प्रसाद आदि ने सहयोग किया। इसके पूर्व प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मनपुर की छात्राओ ने अतिथियों का स्वागत गीत गाकर अभिनन्दन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे