मनीष ओझा
प्रतापगढ । अपर आयुक्त फैजावाद आयकर अनिल गर्ग के नेतृत्व में कई टीमों ने शहर के प्रतिष्ठित लगभग आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा । इस छापेमारी से व्यवसाइयों में हड़कम्प मचा रहा हड़कंप, इस दौरान नगर के रूमा नर्सिंग होम पर 35 सदस्य टीम ने छापा जहॉ वही चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स पर 4 सदस्य टीम, राज्यपाल टंकी चौराहा स्थित मोती महल रेस्टोरेंट पर 9 सदस्य टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी कर प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों की गहन छानबीन की गई । छापेमारी के दौरान चौक स्थित कई व्यवसाई दुकान छोड़कर फरार हो गए ।उक्त कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा । शाम तक व्यवसाइयों से पूछताछ चलती रही । जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान लगभग छः घंटो से जॉच चलती रही । नगर स्थित रूमा नर्सिंग होम,मोती महल होटल, बालाजी ज्वेलर्स पर आईटी ने शिकंजा कसते हुए बड़े पैमाने पर तीनो जगह मिली वित्तीय अनियमितता। बताया जाता है कि इस दौरान स्टाक, बिल बाउचर और रजिस्टर में भारी अन्तर मिला है । बिल बाउचर और रजिस्टर सील किए जाने की चर्चाए रही । बालाजी ज्वेलर्स की सिस्टर कन्सर्न मोती महल डीलक्स होटल के बिल्डिंग पर आईटी की टेढ़ी नजर।होटल के बनाने में हुए खर्च के स्रोत को ढूंढा जा रहा है और होटल मालिक से मांगा गया आय व्योरा।नगर के कई जगह पर जारी हुई आईटी की कार्यवाही कई घंटो तक चलने से व्यपारियो में हड़कम्प मचा रहा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ