Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

योगी सरकार को एक साल पूरा होने पर रुदौली ब्लाक मुख्यालय पर एक साल नई मिशाल गोष्ठी का आयोजन



अमरजीत सिंह
पटरंगा ,फैजाबाद ।रुदौली ब्लाक मुख्यालय पर एक साल नई मिशाल गोष्ठी के दूसरे दिन मवई ब्लाक के महिला बीड़ीओ,ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में सम्पन्न हो गया है गोष्ठी के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय बिधायक राम चन्द्र यादव रहे सभा की अध्यक्षता एसड़ीएम व संचालन रुदौली बीडीओ ने किया 
प्रदेश मे योगी सरकार को एक साल पूरा होने पर रुदौली ब्लाक मुख्यालय पर एक साल नई मिशाल गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि रुदौली बिधायक रामचन्द्र यादव रहे सभा की अध्यक्षता एसड़ीएम पंकज सिंह व संचालन डीसी मनरेगा नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी ने की गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जो सकंल्प पत्र जारी किया था वह लगभग पूर्ण हो चुका है साथ ही सरकार की कई महत्व पूर्ण योजनाओं पर बिस्तार से चर्चा की वही कोतवाल रुदौली जयबीर सिंह यादव ने अपराध पर अकुश लगाने व अापसी दुष्मनी कम कर भाई चारा बनाने की अपील की इस अवसर पर शिव गोबिन्द्र पाण्ड़ेय,धर्मेन्द्र सिंह, रुदौली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह,बीडीओ मीना कुमारी,सहायक बिकास अधिकारी भीष्म प्रसाद,एडीओ पंचायत शम्भूनाथ पाठक,भगवान दीन,लाल जी चौरसियां,रजनीश वर्मा,बिहारी लाल,प्रवीण कुमार,बीसी कौशेलेन्द्र तिवारी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद यादव,राजेश कुमार यादव,संजय दास,भानु प्रताप यादव प्रतिनिधि बघेड़ी रुदौली ब्लाक के रणबीर सिंह,अंजनी पाण्ड़ेय,अभिषेक सिंह सहित लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे