Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्राम स्तर तक वाई फाई सुविधा पहुंचाने के लिए तहसील सभागार में हुई बैठक



सुनील उपध्याय
बस्ती ।सदर तहसील सभागार में डीएम सुशील कुमार मौर्या जी की अध्यक्षता में वाई फाई चौपाल ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए बैठक हुई जिसमे जीएम बी.बी.एन.एल. अशोक रावत ने बताया की अभी जनपद बस्ती में प्रथम चरण में चयनित 5 ब्लॉक  बस्ती सदर , कप्तानगंज , सल्टौवा गोपालपुर , बहादुरपुर ,दुबौलिया के 363 ग्राम पंचायतो में वाई फाई की सुविधा शुरू की जानी है | सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर महबूब आलम  ने बताया कि डिजिटल इंडिया कैम्पेन के तहत पंचायतो की चौपालों में वाई फाई सुविधा , ई- एजुकेशन , टेली मेडिसिन , बैंकिंग सुविधा की सुविधा सीएससी के माध्यम से बहाल की जा रही है उपरोक्त दिए गए सभी 5 ब्लॉकों  के 363 ग्राम पचायत में संचालित सीएससी केंद्र के माध्यम से वाई फाई की सुविधा ग्राम स्तर तक प्रदान की जानी है | सीएससी के जिला प्रबंधक महेंद्र कुमार ने बताया की प्रत्येक ग्राम में 200 मीटर की दुरी में 200 से 250 मीटर क्षमता वाले उपकरण लगाए जा रहे है| बैठक में जिला विकास अधिकारी ,उपजिलाधिकारी भानपुर, उपजिलाधिकारी बस्ती सदर , डी.पी.आर.ओ, डी.आई.ओ एन.आई.सी , समस्त खंड विकास अधिकारी तथा  बीएसएनएल से जीएम विद्यानंद , एजीएम एम.एन अंसारी एवं जे.टी.ओ. मनोज यादव उपस्थित रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे