Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पत्नी ने ऐसा क्या किया की पति ने ही ने उसकी की कर दी हत्या


खुर्शीद खान
सुलतानपुर।पति पत्नी के रिश्तों को तार-तार करती घटना बंधुआकला के कैथनटोला की है,जहां पति ने दूसरी पत्नी के लिए पहली पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।घटना की खबर सुनते ही इलाके को लोग सन्न रह गये,
आगे पढ़ें पूरी घटना      
कुड़वार थाना क्षेत्र के बंधुआकला कैथनटोला निवासी प्रभावती उम्र लगभग 48 पत्नी रामबहादुर कोरी की बीते शुक्रवार की रात रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को सुबह उसका शव घर के बाहर छप्पर में पड़ा देख ग्रामीण दंग रह गए। उन्होंने मृतका के मायके वालों को फोनकर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे विवाहिता के भाई राम प्रसाद निवासी कटावां ने कुड़वार थाने पर तहरीर देकर अपने जीजा रामबहादुर के ऊपर हत्या का आरोप लगाया। तहरीर में कहा गया है कि कुछ दिनों पहले रामबहादुर शीला नाम की एक महिला को लेकर आया था। तभी से वह दूसरी पत्नी तरह घर पर रहने लगी। जब उनकी बहन प्रभावती ने इसका विरोध किया तो रामबहादुर उसे प्रताड़ित करने लगा। शनिवार की रात उसने शीला के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंट प्रभावती की हत्या कर दी। एसओ कुड़वार नंदकुमार तिवारी ने आरोपी पति राम बहादुर कोरी व उसकी तथाकथित दूसरी पत्नी शीला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे