Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अटेवा की बैठक में संघर्ष पर जोर, ब्लाक पदाधिकारियों का गठन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। शनिवार को बनकटी बी0आर0सी0 पर अटेवा की बैठक जिला संयोजक तौआब अली की अध्यक्षता आयोजित की गई । बैठक में पुरानी पेंशन बहाली हेतु शिक्षको ने आर-पार के संघर्ष पर जोर दिया। निर्णय लिया गया कि  1 अप्रैल को बस्ती मुख्यालय काली पट्टी बांधकर एन.पी.एस.  के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।  
आगामी  30 अप्रैल 2018 को दिल्ली में आयोजित विशाल धरने प्रदर्शन में भारी संख्या में पहुच कर पुरानी पेंशन बहाली हेतु आंदोलन में समर्थन करने का निर्णय किया गया। 
 इसी क्रम में  दौरान बनकटी ब्लॉक का गठन  किया गया जिसमें  अब्दुल मारूफ,  सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी संरक्षक,  महेंद्र कुमार पटेल अध्यक्ष  हरदीप सिंह मंत्री, अनूप प्रसन्न मिश्र कोषाध्यक्ष चुने गये। बैठक में अटेवा के बिजेंद्र वर्मा, महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी,  असद जमाल, प्रज्ञा शुक्ल, प्रियंका शर्मा, मो0 खालिद, अभय सिंह यादव, सुरेश गौड़, नन्दलाल शर्मा, मो0 इश्तियाक, पवन चौधरी, लोकेश्वर चौधरी आदि  उपस्थित रहे। 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे