सुनील उपाध्याय
बस्ती । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बसन्त चौधरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ए.आई.सी.सी.) का सदस्य बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, डा. आर.जी. सिंह, पं. राममिलन चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी, जगनरायन आर्य, साधूशरन आर्य, आदित्य त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, नर्वदेश्वर शुक्ल, अजय पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, बाबूराम सिंह, विपिन राय, डा. शीला शर्मा, रमा चतुर्वेदी, गिरिजा प्रसाद पाण्डेय, इश्तखार अहमद खां, प्रेमनरायन मिश्र, शिवशंकर, चन्द्र प्रकाश चौधरी, ज्योति पाण्डेय के साथ ही अनेक कांग्रेसजनों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उनका पूरा प्रयास होगा कि वे इस विश्वास पर खरा उतरे। कहा कि देश की जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा द्वारा अच्छे दिन नहीं आने वाले। दावा किया कि 2019 में कांग्रेस सहयोगी दलों को साथ लेकर मजबूत सरकार बनायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ