एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने लालगंज ब्लाक प्रमुख चुनाव मे कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह ददन की जीत को धनतंत्र पर जनतंत्र की जीत ठहराया है। कैम्प कार्यालय मे समर्थको तथा बीडीसी सदस्यो को संबोधित करते हुये सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह विजय रामपुर खास मे गुण्डागर्दी के खिलाफ अमन व शांति तथा विकास की विजय ठहराया है। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने इस जीत को बीडीसी सदस्यों के मौलिक अधिकारों की मजबूत जीत करार दिया। वहीं चुनाव की कमान संभाले विधायक के पति एवं एआईएमटी के निदेशक अम्बिका मिश्र व सांसद प्रमोद तिवारी की छोटी सुपुत्री डा. विजयश्री सोना ने भी समर्थकों का आभार जताया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रमोद तिवारी व मोना को फूल और मालाओं से लाद दिया तथा विजयी ब्लाक प्रमुख सुरंेद्र सिंह का भी जोरदार स्वागत किया। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने भी नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह की जीत को लालगंज की प्रबुद्ध जनता की एकजुटता की जीत ठहराया। इस मौके पर टाउन एरिया की चेयरमैन अनीता द्विवेदी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, ब्लाक अध्यक्ष केडी मिश्र, प्रधान संघ अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, संतोष द्विवेदी, संकठा सिंह, पूर्व प्रमुख गोविंद सिंह, लालदेव सिंह, चंद्रमौलि शुक्ल, छोटे सिंह, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, अजय शुक्ल गुडडू, देवानंद मिश्र, सांसद के निजी सचिव अरूण पाण्डेय, प्रतिनिधि राममिलन तिवारी, भगवती प्रसाद तिवारी, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, विकास मिश्र, संजीत तिवारी, महमूद आलम आदि रहे।
आखिर लालगंज मे भी प्रमुख पद पर कांग्रेस ने जमाया कब्जा
लालगंज ब्लाक प्रमुख के चुनाव मे कांग्रेस के गढ़ रामपुर खास मे पार्टी को फरवरी 2016 मे हुये प्रमुख पद के चुनाव मे अंर्तकलह के चलते हार का स्वाद चखना पड़ा था। इसके बाद बीते वर्ष बीस सितम्बर को कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपा समर्थित रमेश प्रताप सिंह को पदच्युत करने मे सफलता हासिल कर ली। क्षेत्र के सांगीपुर एवं रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक मे प्रमुख पद पर कांग्रेस का कब्जा होने के बाद इस उपचुनाव मे जीत हासिल कर कांग्रेस ने अपने गढ़ के लालगंज ब्लाक मे भी सफलता का डंका आखिर बजा ही दिया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ