Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हाजरा बानो ट्रस्ट ने करायी 63 जोडो की शादी


सुनील गिरी 
हापुड। उत्तर प्रदेश सरकार जहां सभी गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए एक मुहिम पूरे उत्तर प्रदेश में चलाए हुए हैं तो वहीं जनपद हापुड की कुछ समाजसेवी संस्थाए भी समय-समय पर गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराने का कार्य कर रही है। हाजरा बानो ट्रस्ट द्वारा शनिवार को हापुड़ में रामपुर रोड स्थित एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन कर 63 जोडो की शादियां कराई गई। जिनमें शादी के बाद सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप घरेलू सामान भी भेट किया गया व बरातीयो के लिये भोजन का भी प्रंबध किया था। आयोजक हाजी साहिद तुल्ला वालो ने बताया की हजरत बानो ट्रस्ट द्वारा भविष्य में तीन बड़ी योजनाएं गरीबों के हित में कराये जायेगे। उन्होने बताया की जिसमें वह गरीबो की शादी के लिये 12 बिगे जमीन संस्था को देकर जमीन में एक मैरिज होम बनवाया जायगा व 5 बीगे जमीन में एक अस्पताल व बेटीयो की पढ़ाई के लिए एक कॉलिज भी बनाया जाएगा । जहां गरीब परिवारों को सारी सुविधाएं निःशुल्क मुहैया कराई जाएंगी । इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राइन ने भी मौके पर पहुँच कर सभी नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया और इनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ बसपा नेता गुलफाम कुरैशी, अशोक आजाद, असलम चौधरी, महेश, बबली केन, राजकुमार, जयकरण आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे