Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चंहु ओर हो रही घटना की निंदा खाकी भी हो गई शर्मिंदा


अमरजीत सिंह 
 फैजाबाद:सीओ सर्किल रुदौली के मवई क्षेत्र के बहुचर्चित रेप के बाद किशोरी की हत्या व पटरंगा क्षेत्र में मासूम के साथ छेड़छाड़ की घटना पूरे समाज को झगझोर कर रख दिया है चंहुओर इन घटनाओं की निंदा जोरो पर है ये दोनों घटना शोशल मीडिया पर भी खूब चर्चित रही।जिसमें क्षेत्र की जनता ने बिना किसी जाति-पाति धर्म के चश्मों से देखने की बजाय किशोरी व मासूम को स्वयं से जुड़ा हुआ महसूस करते हुए भारतीय नारी के सम्मान मात्र की रक्षा के लिए एक अभूतपूर्व आंदोलन खड़ा कर दिया शोशल मीडिया से जुड़े लोगों ने पूरे जोर शोर से जहां इस दरिन्दगी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की वकालत की वही खाकी को कटघरे में खड़ा करते हुए ऐसे दरिन्दों को फांसी तक की सजा दिलाने की मांग की घटना के बाद ऐसा प्रतीत हुआ कि किशोरी ने साहस के साथ दरिन्दों का सामना करते हुए जिदंगी की जंग लड़ी और हमेशा के लिए सोने से पहले सबको जगा कर चली गई इस घटना के बाद जब क्षेत्रीय जनता जनप्रतिनिधि जगा तो जिम्मेदारों को लापरवाह खाकी पर कार्रवाई करनी पड़ी।इतना ही नही अफसरों ने ऐसे आरोपियों के विरुद्ध रासुका जैसी कार्रवाई की घोषणा भी कर डाली पत्रकारों से बात चीत के दौरान मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी रामप्रेस यादव राहत अली जगप्रसाद रावत धर्मेंद्र सिंह पिंटू मास्टर उजेर अहमद तेज तिवारी बृजेश यादव सीताराम यादव सर्वेश जायसवाल आदि लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा ऐसे दरिन्दों का न कोई जाति होती है न मजहब।जब तक ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नही की जाएगी।ऐसे अपराध को रोक पाना ऐसा असंभव ही है।



रेप प्रकरण में लगेगा रासुका
मवई व पटरंगा थाना क्षेत्र में नाबालिक बच्चियों से घिनौनी हरकत करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार ने रासुका लगाने की तैयारी की है।उन्होंने विवेचक से निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किये हैं।इसके साथ ही जिले के थानाध्यक्षों से स्पष्ट कहा है कि अपराध पर अंकुश लगाएं।इसके लिए जो भी वैधानिक कार्रवाई करना पड़े, बेझिझक करें।
क्या कहते है जिम्मेदार 
पुलिस का इकबाल कम नहीं हुआ है अभी भी कायम है घटनाएं कभी-कभी हो जाती हैं उसका कोई समय नहीं होता है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है या फिर कोई और पर्व अपराध रोकने के लिए कठोर कदम उठाये जा रहे हैं जो भी दोषी हैं उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा सभी थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे