अमरजीत सिंह
फैजाबाद: पटरंगा व रुदौली कोतवाली की सीमा पर बरामद अर्धनग्न विवाहिता के शव को लेकर मौत का रहस्य अभी बरकरार है मृतका नीता की आई पोस्मार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नही हो पाई है।कैसे हुई मौत सच जानने के लिये उसका विसरा पिजर्ब किया गया है
जानकारी के मुताविक आठ मार्च की सुबह पटरंगा थाना क्षेत्र के समीप जुनेदपुर व अमरौती के बीच से निकली माइनर मे एक महिला का अर्धनग्न क्षतिग्रस्त शव बरामद हुआ था ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पटरंगा पुलिस ने घटना स्थल रुदौली में होने की बात कहकर बला टाल दिया बाद में पहुंचे तत्कालीन सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा ने मृतक की पहचान बढई का पुरवा मजरे खण्डपिपरा गांव निवासी नीता 25 पुत्री फूलचन्द के रुप में करवाई थी बाद में सीओ के निर्देश पर कोतवाल रुदौली जयबीर सिंह यादव ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में उसका पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेजा था मामले में मृतिका के पिता की ओर से अपने दामाद को नामजद करते हुए दहेज के खातिर हत्या करने का आरोप लगाया था।पुलिस ने मृतिका के पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई है लेकिन पुलिस घटना के एक सप्ताहः बाद भी आरोपी की तलाश नही कर पाई दूसरी ओर पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से इस बात का रहस्य अब भी बरकरार है कि मृतिका नीता की हत्या किसने क्यों और कैसे की।जिसका जवाब अभी पुलिस के पास भी नही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ