Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अग्निपीड़ितों की मदद के लिये मानापुर पहुंची समाजसेवी की टीम


अमरजीत सिंह 
 फैजाबाद: मवई क्षेत्र अन्तर्गत मानापुर में लगी आग से जले दो दलित परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी जिसकी खबर मिलते ही जिले के समाजसेवी राजन पांडेय ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर कपड़े के साथ 1000 रुपये की देते हुये तत्कालीन आर्थिक मदद की समाजसेवी राजन पांडेय ने बताया कि गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करना ही उनका परम उद्देश्य है जिसे वे सदैव करते आये हैं और आगे भी इसी तरह मदद करते रहेंगे गाँव के सभी लोगों ने राजन पांडेय की समाजसेवी टीम की प्रशंसा करते हुये उनको आशीर्वाद दिया क्षेत्र में अग्निपीड़ितों के प्रति सक्रियता दिखाने वाले युवा समाजसेवी ने लोगों को बताया कि जनपद व ग़ैर जनपद में कहीं भी यदि अग्निकाण्ड की सूचना मिलती है तो ये समाजसेवी टीम तत्परता के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद करती है बताते चले बीते शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से मानापुर गांव निवासी जियालाल रावत व विधवा कमलेश कुमारी का घर  जलाकर राख हो गया था इस मौके पर अनूप कुमार मिश्रा गुरुजी, दिनेश वर्मा, राघवेंद्र मिश्रा, अरुण सिंह, भारती भाई, रवि शर्मा, तिलकराम, सतीश शर्मा, आशीष गुप्ता, बाबा अमरनाथ, बृजेश गुप्ता,मास्टर उजेर अहमद अमित सिंह सहित गाँव के अन्य लोग भी मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे