Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा में हर्षोल्लास के साथ मनाया नव वर्ष


गोंडा:-पौराणिक राम जानकी मंदिर मसकनवा में भारतीय नव सम्वत 2075 प्रारम्भ होने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम मे इस बौद्धिक गोष्ठी, सर संघ चालक को प्रणाम ध्वज फहराया गया। इस मौके पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए संघ के जिला सेवा प्रमुख नीलम प्रकाश ने कहा कि भौतिकता की अंधी दौड़ में हम अपनी पुरातन सभ्यता और संस्कार भूलते जा रहे है । हमें समाज को सद् मार्ग पर चलने को प्रेरित करते हुए संस्कार और व्यवहार में सूचिता लानी होगी । उन्होने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कार एवं समाज से जोड़ कर बदलाव लाना होगा। डा. उमाशंकर मिश्रा ने गिरते नैतिक मूल्यों के  लिए पश्चात्य संस्कृति को दोषी ठहराते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को भारतीयता की शिक्षा देनी होगी।इस मौके पर डा. अशोक शुक्ल,संघ के राम जी ,आशीष कसौधन, पंकज कुमार, करम चंद, बृज किशोर, दीपक कुमार,  राममन्नु, विष्णु विवेक शुक्ल, जय देव , प्रदीप कुमार , महेश चन्द,  संजय कुमार आदि उपस्थित रहे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे