Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हर मोड़ पर फेल हो गई पटरंगा की खाकी।


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:चहारदीवारी के अंदर बैठकर थानेदारी करने वाले पटरंगा थानाध्यक्ष हर मोड़ पर फेल नजर आ रहे हैं होली पर्व की शाम पैगम्बर नगर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की ईंट से कूच-कूचकर हत्या कर दी जाती है लेकिन एक घंटे बाद पहुंचे। मामले में चौकी प्रभारी ने तीन को गिरफ्तार किया उनके हटने के बाद फरार चल रहे शेष 10 आरोपियों में से अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की जा सकी उसके बाद बहोरीपुर के पास माइनर में मिली अर्धनग्न विवाहिता की लाश को यहां के थानेदार ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अपनी बला टालते हुए रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बता दिया जबकि इसी थाना क्षेत्र के रहनी वाली मृतका के पिता ने एक सप्ताह पूर्व ही पटरंगा थाने में लापता होने की लिखित तहरीर दी जिस पर गुमशुदगी भी नहीं लिखी लेकिन लाश मिलने के बाद मुकदमा भले ही रुदौली कोतवाली में लिखा गया हो लेकिन इस मामले में लोगों को उठाकर थाने लाने के बाद उन्हें छोड़ने का काम पटरंगा थानाध्यक्ष ने किया चार दिन पूर्व सिठौली गांव में सुफियान ने एक लड़की के साथ दुराचार का प्रयास किया
          पटरंगा पुलिस को जानकारी नहीं हो पाई मंगलवार की शाम इसी दरिंदे सुफियान ने चार वर्ष के मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया ग्रामीण इस दरिंदे को दबोचे लेकिन उनके साथी उसे छुड़ा ले गए। यहां की पुलिस नहीं पहुंच पाई कहना गलत न होगा कि यहां के थानेदार की संवेदनहीनता के चलते अपराधी के हौंसले और भी बुलंद हो जाता है लोगों का कहना है पटरंगा थानाध्यक्ष अपना अधिकतम समय थाने में ही बिताते हैं क्षेत्र गश्त में इन्हें कोई दिलचस्पी नहीं लोग तो यहां तक बताते हैं कि इन्होंने एक अपने चहेते सिपाही की पोस्टिंग अपने साथ कराई है जिसके जरिए वह अपना सारा खेल करते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे