Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तेज़ रफ्तार बस का फटा टायर, पेड़ से टकराई बस में आधा दर्जन घायल




अमरजीत सिंह 

फैजाबाद. गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही एक बस का टायर फट गया। इससे बस में सवार आधा दर्जन पैसेंजर्स ज़ख़्मी हो गये। हादसा पटरंगा थाना क्षेत्र के जरायल कला बाजार के निकट हुआ। हादसे के समय बस तेज़ गति से जा रही थी। 


आगे पढ़े पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार यूपी 53 डीटी 7576 बस का टायर फट गया, टायर फटने से बस असंतुलित होकर सड़क के नीचे उतर कर पेड़ से टकरा गई।बस पर बैठे करीब आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये।
घायलों में इबरार हाशमी 22 वर्ष,जैनब खातून 27 वर्ष,शाहिल अंसारी 12,सना 9 वर्ष, रेहान 6, निवासी तरकोलवा जनपद देवरिया व् पवन 40 व इनकी पत्नी हीरा 35 वर्ष काँठमांडू नेपाल तथा ओंकार नाथ तिवारी 40 वर्ष एडवोकेट बीकापुर फैजाबाद गंभीर रुप से घायल हो गए। पांच गंभीर रूप से घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर व तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 



सूचना पाकर उपजिलाधिकारी रुदौली पंकज सिंह व पटरंगा थाना प्रभारी बृजेश सिंह तथा डायल 100 की दो गाड़ी मौके पर पहुंची थी। वहीं रूदौली विधायक राम चंद्र यादव ने भी सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना था। उप जिलाधिकारी रुदौली पंकज सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे