खुर्शीद खान
सुल्तानपुर (यूपी). क्राइम ब्रांच और डीसीआरबी प्रभारी की संयुक्त छापेमारी में 15 हज़ार के इनामी बदमाश को पकड़ने का दावा किया गया है। पकड़ा गया बदमाश हत्या के एक केस में वांछित था।
जानकारी के अनुसार एसपी अमित वर्मा
के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी डीसीआरबीराम प्रताप सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी पीएन सोनकर की संयुक्त टीम ने 1हज़ार के इनामी अभियुक्त प्रशान्त उर्फ शीबू पुत्र धर्मपाल को गिरफ्तार किया।
प्रशान्त ज़िले के अखण्डनगर थाना अंतर्गत बारी सहजनवा गांव का निवासी है। जिसके विरुद्ध अखंडनगर थाने में मुअसं 313/17 पर धारा 302, 120बी, 34 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उक्त अभियुक्त मुख्य आपराधी/ साजिशकर्ता विनोद दूबे उर्फ पप्पू प्रधान के साथ गौरव सिंह डीजल/पेट्रोल विक्रेता राहुल नगर थाना अखण्डनगर की हत्या की घटना में शामिल था। एसपी ने इस पर 15000 का इनाम घोषित किया था।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ