Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

RSS की कार्यप्रणाली पर दुनिया के कई देशों में छात्र कर रहे हैं शोध


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर (यूपी).राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार के त्याग और तपस्या का परिणाम है कि आज भारत की भक्ति को जगाने वाले कार्यकर्ता कोने कोने में खडे हैं। हमारी कार्यप्रणाली पर दुनिया के कई देशों में छात्र शोध कर रहे हैं। ये बातें राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के 
मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने भारतीय नववर्ष  प्रतिपदा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।


भारतीय नववर्ष  प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित उत्सव कार्यक्रम में आद्य सरसंघ चालक प्रणाम हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कहाकि बड़े ही निराशा के माहौल में डॉ हेडगेवार ने संघ की स्थापना की। पहली बार नागपुर मात्र डेढ़ सौ स्वयंसेवको का संचलन निकल तो बड़ा उपहास हुआ। एक समय था देश के विभिन्न हिस्सों में भारतीय नव वर्ष पर गिने चुने लोग कार्यक्रम में हुआ करते थे किन्तु आज पूरा समाज खड़ा है। इसमें सोशल मीडिया और मीडिया की भी बडी भूमिका है। बड़े शहरों में बड़े बड़े आयोजन अनेक संगठनो की तरफ से किये जा रहे है। उन्होंने कहाकि आज हमारे वैचारिक विरोधी और मीडिया के लोग बोल रहे है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारत भारती के संस्थापक सुंदर लाल टंडन ने कहाकि देश भक्ति की दिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक बेहतर कार्य कर रहा है। हम सभी को इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ रमाशंकर मिश्र, नगर संघचालक अमर पाल सिंह मौजूद रहे, जिनका परिचय नगर कार्यवाह पवनेश मिश्र ने कराया। संचालन अशोक मिश्र ने किया। कार्यक्रम में विधायक सूर्यभान सिंह, राजेश गौतम, सीताराम वर्मा, डा. एके सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे