रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर टेगरहा में नदी के किनारे एक गडढे मे लाश मिलने से मचा हडकम्प सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा।
तरबगंज थानाक्षेत्र के रामपुर टेगरहा गाँव मे सडक किनारे एक गडढे में लाश पड़ी मिली जिसको देखते ही गाँव में हडकम्प मच गया।सूचना थाने पर दी गयी।मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।मृतक की पहचान राजन प्रसाद पाण्डेय 52पुत्र सुरेश नरायन पाण्डेय निवासी ग्राम सभा रामपुर टेगरहा के रूप मे की।
थानाप्रभारी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया की मृतक के भाई गिरजादत्त की सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।बाकी पोस्टमार्टम रिर्पोट आने पर मौत के कारणो का पता चल सकेगा।घर वालो के तरफ से हत्या की आशंका व्यक्त की गयी है।लेकिन कोई तहरीर नही मिली है।अगर तहरीर मिलेगी तो जाँच की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ