Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस अधीक्षक ने किया लोकार्पण


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित नगर कोतवाली परिसर में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने फीता काटकर किया । इस कक्ष का निर्माण किसी भी सरकारी मदद से नहीं कराया गया है बल्कि तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला के प्रयासों पर जन सहयोग से निर्मित कराया गया । एसपी प्रमोद कुमार ने गंगेश शुक्ला के इस प्रयास का स्वागत किया ।

इस सौंदरीकृत  कक्ष के निर्माण से  न सिर्फ  कोतवाल के बैठने  का सुरक्षित स्थान  हो गया है  बल्कि कोतवाली की  सुंदरता में चार चांद लग गया है । एलमुनियम फ्रेम  वा शीशे से बनाए गए कक्ष में बैठकर  नगर कोतवाल को कार्य करने में भी सहूलियत होगी । लोकार्पण के समय सीओ सिटी ओपी सिंह, कोतवाल डॉ उपेंद्र राय, पीआरओ अरबिन्द कुमार गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली व शफीक अहमद सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे