शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लालगंज ब्लाक के प्रमुख उप चुनाव मे अब आज शनिवार को तीन प्रत्याशियों के भाग्य को लेकर घमासान होगा। मतदान के दिन होने वाले चुनाव मे कांग्रेस समर्थित सुरेन्द्र सिंह व भाजपा समर्थित रमेश प्रताप सिंह के बीच जहां सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। वहीं तीसरे उम्मीदवार जीतेन्द्र सिंह भी फिलहाल मैदान मे डटे हुये है। हालांकि सुरेंद्र सिंह के विरूद्ध दो प्रत्याशियों को एक साथ चुनाव प्रचार भी सियासी चर्चा को रोचक लिये है। वहीं चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा बीडीसी सदस्यों से संपर्क कर उन्हें अपने पाले मे करने के लिये दिनरात हर जतन करते देखा जा रहा है। इधर नगर पंचायत लालगंज के गठन होने के बाद बदली भौगोलिक परिस्थितियो के तहत बाहर किये गये एक दर्जन बीडीसी सदस्यो को मतदान को लेकर कोई राहत की गुंजाइश अब नही रह गयी है। वहीं पूर्व प्रमुख देवेंद्र के बाहर होने को रमेश प्रताप सिंह समर्थको को एक ताजा झटका भी होने की चर्चा भी लोगों मे देखी सुनी गई। इधर प्रमुख उप चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित सुरेंद्र सिंह व भाजपा समर्थित रमेश प्रताप सिंह के बीच सियासी जंग तेज हो गयी है। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना से शुक्रवार को भी कैम्प कार्यालय मे बड़ी संख्या मे बीडीसी सदस्यों के एक मुश्त मिलने को लेकर चुनावी सह और मात का गणित भी चर्चा मे बना हुआ है। दूसरी ओर राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी के भी शुक्रवार की शाम से ही क्षेत्र मे मौजूद होने को लेकर भी कांग्रेसी खेमे मे उत्साह बढ़ा हुआ साफ झलक रहा है। इस बाबत सांसद के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि सांसद प्रमोद तिवारी आज शनिवार को क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के साथ पूरे दिन स्थानीय कैम्प कार्यालय मे मौजूद रहेगें। हालांकि मीडिया प्रभारी के मुताबिक सांसद व विधायक क्षेत्र मे जारी विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा करेगें।
प्रशासनिक प्रबन्ध भी दिखेगें सख्त
इधर प्रमुख पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी व्यवस्था को लेकर कमर कसा है। एसडीएम कोमल यादव व सीओ ओपी द्विवेदी ने भ्रमण कर चुनाव के बाबत हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था को कड़ा बनाए रखने का ऐलान किया है। दूसरी ओर मतदान को लेकर ब्लाक कैम्पस मे केवल बीडीसी सदस्य एवं प्रत्याशी तथा चुनाव मे लगे सरकारी कर्मचारियों को ही प्रवेश की इजाजत दी गई है। मतदान को लेकर आज शनिवार को कोतवाली पुलिस ने लालगंज-कालाकांकर हाईवे पर बडे वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित किया है तथा दोनों मार्गो पर बैरियर के तहत अनावश्यक प्रवेश को लेकर भी निगरानी शुरू कर दी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ