Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राथमिक शिक्षा को भी डिजिटल तकनीक से जोड़ने की जरूरत


रंगा रंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया ग्रीन वैली एकेडमी का तीसरा स्थापना दिवस
सुनील उपाध्याय 
बस्ती । प्राथमिक शिक्षा में बच्चों के कोमल मस्तिष्क पर जो प्रभाव पड़ता है उसकी छाप आजीवन बनी रहती है। बदलते समय में प्राथमिक शिक्षा को भी डिजिटल तकनीक से जोड़ने की जरूरत है। यह विचार अपर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने ग्रीन वैली एकेडमी मिश्रौलिया के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया। 
कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने छात्रों ने मार्च पास्ट किया जिसकी अतिथियों ने सलामी लिया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आर्ट गैलरी आकर्षण का केेन्द्र रही जिसमें विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया था।
विशिष्ट अतिथि सहायक विक्रीकर आयुक्त आलोक कुमार तिवारी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि तकनीक के साथ ही गुरूजनों का छात्रों से लगाव और निकटता का सम्बन्ध भी विशेष महत्व रखता है। ग्रीन वैली एकेडमी के संरक्षक शिक्षा विद् मार्कण्डेय सिंह ने शिक्षा की उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि ज्ञान की कोई सीमा नही है। शिक्षक का धर्म है कि वह छात्रों में ज्ञान के प्रति जिज्ञासा पैदा करे। 
प्रधानाचार्य श्रीमती संध्या सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये बताया कि ग्रीन वैली एकेडमी में शिक्षा के डिजिटल स्वरूप पर विशेष ध्यान दिया गया है। अभिभावक विद्यालय के एप के माध्यम से छात्रों की कक्षा में गतिविधियां, होम वर्क के साथ ही पाठ्यक्रमों के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। डायरेक्टर डा. अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि पूरा प्रयास हो रहा है कि छात्रों को श्रेष्ठतम शिक्षा दी जाय। इस दिशा में विद्यालय ने अनेक स्तरों पर प्रभावी कदम उठाये हैं। 
ग्रीन वैली एकेडमी के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही नन्हें मुन्ने छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। प्रदीप, साकेत,  अर्चना, अंजू, रेनू, जया, मुस्कान, शशि, सृष्टि, रूबी, मनाली, माही, प्रखर, सगुन, सुरभि, हर्षिता, अनुप्रिया, ऐंजल, एकता, इर्शिता आदि ने रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में अनिरूद्ध तिवारी, अजीत पाल, अनूप खरे, राम विनय पाण्डेय, मयंक श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, दीपक गौड़, राजेश चित्रगुप्त, उमेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय के साथ ही अनेक अभिभावक और समाज के विभिन्न वर्गो के लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे