Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

VIRAL वीडियो में देखें सड़क पर खाकी की दादागीरी, युवक की किया झाड़ू से पिटाई


अमेठी (यूपी). खाकी वर्दी की ये तस्वीर है सूबे के राज्यमंत्री सुरेश पासी के ज़िले की है। जहां एक महिला एसआई ने वर्दी का रोब झाड़ते हुए सड़क पर ही दादागीरी दिखाई और युवक की किया झाड़ू से पिटाई कर दिया। बाद में कारवाई के बजाये महकमा उन्हें बचाने में जुट गया। 

विडियो  

आगे पढ़े पूरा मामला
मिली जान्कारी के अनुसार ज़िले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत नारा अढनपुर बाजार में एक मैजिक लोडर गाड़ी का ड्राइवर झाड़ू लादकर लिये जा रहा था। तभी मुसाफिरखाना कोतवाली में तैनात महिला दरोगा अनुराधा साहू पैदल उधर से निकल रहीं थी। उन्होंंने मैजिक लोडर गाड़ी के ड्राइवर से लिफ्ट मांगा। जिसनें दरोगा को लिफ्ट देने से इंकार कर दिया और मैजिक को आगे बढ़ा दिया।

ओवर टेक कर रुकवाया गाड़ी
बताया जा रहा है कि इस पर महिला दरोगा को गुस्सा आ गया जो सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंंने पीछे से आ रही एक पल्सर से लिफ्ट लिया वो भी कोतवाली जाने के लिये नहीं बल्कि मैजिक ड्राइवर से बदला चुकता करने के लिये। उन्होंंने ओवर टेक कर मैजिक को रोका और लदे हुए झाड़ूओ में से एक झाड़ू निकालकर ड्राइवर की पिटाई किया और पुलिसिया अंदाज में भद्दी-भद्दी गालियां भी दिया। अंत में दरोगा की कारस्तानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

डिप्रेशन की पेशेंट हैं दरोगा
इस मामलें में जब एसएचओ मुसाफिरखाना पारस नाथ सिंह से बात किया गया तो उन्होंंने महिला दरोगा का बचाव करते हुए कहा कि दरोगा डिप्रेशन की पेशेंट हैं और मैजिक ड्राइवर ने पहले अपशब्द का प्रयोग किया था। जिस पर डिप्रेशन में दरोगा ऐसा क़दम उठा गई। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे