खुर्शीद खान
सुल्तानपुर: यहां एक परिवार में पहले से ही व्याप्त शोक को लेकर तेहरवीं के क्रिया कलाप कार्यक्रम आयोजित था, तभी भट्टी में तेल गिर गया। नतीजा ये हुआ कि आग की लपटों ने एक साथ 4 घरों को अपनी आगोश में ले लिया और घर में रखा सामान राख हो गया।
आगे पढ़े पूरा मामला
जानकारी के अनुसार ज़िले के भदैयां ब्लाक के सलाहपुर ग्रामसभा निवासी द्रौपती के पति राम उदित निषाद का देहान्त हो गया था।
हिंदू रीति के अनुसार तेहरवें दिन घर पर तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित था।
घर की महिलाएं कड़ाही से पूड़ी निकाल कर जब कड़ाही को भट्ठी से उतार कर रखनें लगीं तो कड़ाही एक ओर गिर गई, और कड़ाही का तेल भट्ठी में जा गिरा।
इससे उठी लपको ने छप्पर को पकड़ लिया और धुएं के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
इसके बाद तो आग ने आस-पास के लोगों के भी घरों को अपनी आगोश में ले लिया।
द्रौपती के साथ-साथ शोभनाथ, कमलेश , वेद प्रकाश, भगौती, यहगीना, इत्यादि लोगों का घर जल कर खाक हो गया।
लाखों का हुआ नुकसान
गांव के लोगों के मदद से कुछ आग पर काबू पाया गया फिर डायल 100 और थाने तथा अग्नि शमन विभाग को सूचना दी गयी।
तब कहीं जाकर आग बुझाई जा सकी।
पीड़ित परिवार की मानें तो क़रीब एक लाख की नगदी तथा लगभग 1 से 2 लाख रुपये के जेवरात आग की भेंट चढ़ गये।
फिलहाल प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच किया है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ