गोण्डा : विकास खंड छपिया के भुइंगावा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक के बैंक खाते से एक लाख नब्बे हजार सात सौ सढसठ रूपये बिना उनकी जानकारी के पैसा निकल जाने का मामला सामने आया है।
छपिया थाना क्षेत्र के भुइंगावा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक दुर्गा प्रसाद चतुर्वेदी ने छपिया थाने मे लिखित तहरीर दिया है कि भारतीय स्टेट बैंक मसकनवा मे उसका बैंक एकाउंट है।खाते का नम्बर 10979103340 है।पीड़ित का कहना है कि बीते 9 मार्च को अपने उपचार के पैसे के लिये अपने नाती दिवेश कुमार को तीस हजार रुपए का चेक काटकर बैंक से पैसा निकालने के लिये भेजा।पीड़ित के अनुसार उसके नाती द्वारा पैसा निकालने के बाद घर आने पर मोबाइल पर आये मैसेज को चेक करने पर एक लाख नब्बे हजार सात सौ सङसठ रूपये 36 बार मे निकाला जा चुका था।पीड़ित का कहना है की खाते से निकाले गये पैसों का मैसेज उनके पास नही आया।पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय बैंक मैनेजर को दी।स्टेट बैंक मसकनवा के मैनेजर दयाशंकर शुक्ला ने बताया की सूचना मिलते ही एकाउंट को लाक कर दिया गया है ।एसओ छपिया शैलेश सिंह ने बताया की तहरी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ