सुनील उपाध्याय
बस्तीः जन सुनावाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में बस्ती रेंज को पहला स्थान मिला है। मुख्यमंत्री द्वारा की गयी समीक्षा में रेंज को शतप्रतिशत अंक प्राप्त हुये हैं। फरवरी माह के आंकड़ों के मुताबिक मुख्यमंत्री संदर्भ में में 17, ऑनालाइन संदर्भ में 69 तथा पीजी पोर्ट के संदर्भ में 4 जन शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें सभी का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व संतोषजनक निस्तारण किया गया।
यह जानकारी देते हुये रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश चन्द्र साहू ने बताया कि महकमे के अधिकारियों व कर्मचारियों के आपसी समन्वय का नतीजा रहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये की गयी समीक्षा में बस्ती रेंज को अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है जो रेंज में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये गौरव की बात है। उन्होने मातहतों को बधाई देते हुये उनसे इस क्षेत्र में और बेहतर प्रयास करने की उम्मीद जताया है।
उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट सेवाओं के लिये श्री साहू को इससे पूर्व दो बार राष्ट्रपति पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। जन शिकायतों के निस्तारण में रेंज को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मंडल के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व साहित्यकारों ने राकेश चन्द्र साहू को बधाई दिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ