अमरजीत सिंह
फैजाबाद : लंगूर बंदर की मौत के मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है लंगूर का रस्म रिवाज से दाह संस्कार कराना ग्राम प्रधान को महगा पड़ गया क्षेत्र के कदावर नेता के दबाब में आकर पुलिस ने ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज कर जॉच हल्का प्रभारी को सौप दी है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गॉव में पुलिस तैनात कर दी गयी है
मामला रुदौली तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर मकदूमी गॉव के ककरहिया मजरे का है ग्राम प्रधान हसीब खा ने बताया कि गत 16 मार्च को कुत्तों के काटने से एक लंगूर बंदर को मौत हो गयी थी मौत के बाद ग्रामीणों के कहने पर हमने हिन्दु रीति रिवाज से लंगूर बंदर का दाहसंस्कार ग्राम सभा में स्थित ग्राम समाज की जमीन में करा दिया गया यह बात दाहसंस्कार की जमीन को वर्षों से अबैध कब्जा करने वाले ककरहियां निवासी राम नरेश मिश्रा पुत्र उमा शंकर को गवारा लगा और क्षेत्र के कदावर नेता से मिल कर मुकदमा लिखा दिया है जबकि दाहसंस्कार में शामिल सैकड़ो हिन्दु व मुस्लिम लोगो के दरकिनार कर दिया गया है जिसको लेकर लोगो में रोष व्याप्त है हालाकि रुदौली पुलिस ने बताया कि राम नरेश मिश्रा की तहरीर पर हसीब खॉ पर मुकदमा दर्ज कर जॉच की जा रही है और ग्राम प्रधान ने बताया कि मामले को लेकर कल सैकड़ो लोगो के शपथ पत्र के साथ एसएसपी से मुलाकात की जायेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ