सुनील उपाध्याय
बस्ती : कप्तानगंज थाने के कोटिया में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थतियों में खुद पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा लिया। आग की लपटों से घिरी गंभीर रूप से झुलसी किशोरी चीखते हुए कमरे के बाहर भागी। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने एंबुलेंस पहुंचने में देरी होते देख सरकारी जीप से उसे सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।
कटया की सयदा हुसैन की बेटी रुबीना (16) सोमवार की दोपहर घर में अकेले थी। बताया जा रहा है कि रूबीना ने घर में रखा केरोसिन खुद पर उड़ेल कर आग लगा लिया। जलने लगी तो चीखते हुए वह कमरे के बाहर भागी। थोड़ी देर में पहुंचे परिजनों ने आग में बुरी तरह झुलसी रूबीना को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाया लेकिन उससे पहले पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने अपने वाहन से रुबीना को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। रूबीना अस्पताल में बार-बार पानी मांगते हुए खुद ही आग लगाने की बात कही। सीओ कलवारी श्री वर्मा ने बताया कि रुबीना का इलाज चल रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ