Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस पेंशनर्स की गोष्ठी में समस्याओं पर हुई चर्चा


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। पुलिस पेंशनर्स की एक गोष्ठी आज पुलिस ऑफिस में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई । गोष्ठी में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने के उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहे तमाम पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया । गोष्ठी में पेंशनरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अपर पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा ।

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी पेंशनरों को समस्याओं के शीघ्र निदान कराए जाने का भी आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने पेंशनरों की एक समिति का गठन भी कर दिया जिसके अध्यक्ष रामसागर तिवारी सचिव रामअचल वर्मा तथा उप सचिव मुकुंद मिश्रा को सर्वसम्मति से नामित किया गया । एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि समिति के पदाधिकारी पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को संबंधित अधिकारी तथा सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और इसमें पुलिस विभाग से जो भी सहयोग होगा वह हम लोग प्रदान करेंगे । अपर पुलिस अधीक्षक के इस सहयोगपूर्ण रवैया से पेंशनर काफी खुश दिखाई दिए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे