अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की सुबह कटहा नाले में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गिर गई । बताया जा रहा है कि इस कार्य में पचपेड़वा बाजार के कुछ छात्र सवार थे जो तुलसीपुर बीए की परीक्षा देने जा रहे थे । मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़वा बाजार निवासी राहुल सोनी तथा शिवम सोनी सोमवार की सुबह बीए की परीक्षा देने तुलसीपुर स्थित दीप नारायण डिग्री कॉलेज जा रहे थे । सुबह लगभग 7:00 बजे घर से तुलसीपुर के लिए निकले थे । रास्ते में एनएच 730 बौद्ध परिपथ पर सोनपुर के निकट बह रहे कटहा नाले के पास एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गए और स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर कटहा नाले में गिर गई । संयोग अच्छा था कि नाले में पानी होने के कारण कार में बैठे दोनों छात्र घायल हो गए परंतु कार में बड़ी घटना नहीं हुई ।
यदि नाले में पानी नहीं होता तो बड़ी घटना भी हो सकती थी । स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल छात्रों शिवम तथा राहुल को बाहर निकाला गया । राहुल को हल्की चोटें आई हैं वहीं शिवम को अधिक चोट लगी है । शिवम की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है । कार का ड्राइवर हादसे में बाल-बाल बच गया उसे मामूली चोटें आई हैं मौके पर पहुंची कोतवाली गढ़ी पुलिस ने कार को बाहर निकालने की कार्यवाही में जुटी है ।
| नाले में कार |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ