बेदप्रकाश मिश्र
तरबगंज गोण्डा। तरबगंज थानाक्षेत्र के बाबा पुरवा गाँव में लगा क्रेशर पर किसानों ने अपना गन्ना बेंचा था।जिससे नगद पैसा मिल सके और गन्ने की बुवाई की जासके।लेकिन हुआ उल्टा क्रेशर ठेकेदार गन्ने का पैसा मालिक को देकर फरार हो गया।जब किसानों को जानकारी हुई तो क्रेशर मालिक से रूपया मागने पहुँचे।लेकिन क्रेशर मालिक रूपया देने से इनकार कर रहा है। जब किसानों ने तहरीर स्थानीये थाने पर दी।तो थाना तरबगंज में तैनात उप निरीक्षक दरोगा बिनोद कुमार गुप्ता अपना आपा खोकर बैठे वा किसानो से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। बेलगाम हो चुके दरोगा ने कहा की क्या हमसे पूछकर गन्ना बेचा था।कुछ नही मिलेगा चलो यहाँ से और तो और उपरोक्त दरोगा खुलेआम पैसो की माँग करता है।कहता है बगैर रूपया दिये इस थाने में कुछ नही होगा।अगर गन्ना का पैसा लेना है तो पहले रूपया लेकर आवो।जबकि दरोगा उपरोक्त पहले से ही विवादो में घिरा हुआ है।क्योकि रगड़गंज चौकी क्षेत्र में अवैध वाहन चेकिंग के दौरान रिश्वत के चलते विवाद के घेरे में आ चुका है। वही कारनामा तरबगंज थाने में दिखा रहा है। जिसको लेकर उपरोक्त दरोगा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक गोंडा से शिकायत की जा चुकी है।
![]() |
मिली जानकारी के अनुसार थाने से चंद कदम की दूरी पर गन्ना माफिया के सक्रिय होने पर स्थानीये थाने में सूचना दी गयी। गया।और बताया की दर्जनों किसानों की गाढ़ी कमाई का लाखों रुपए गन्ने का पैसा क्रेशर मालिक मधुप निवासी गौहानी के बाबा पुरवा वा ठेकेदार के माध्यम से हड़प लिया गया है।जिस की विवेचना उपनिरीक्षक विनोदकुमार गुप्ता को मिली। उक्त दरोगा को क्रेेसर मालिक व दलाल में संलिप्त होने की जानकारी पीड़ित लोगों ने दी।और बताया कि 17 मार्च को दी गई तहरीर की रिपोर्ट आज तक भी नहीं दर्ज की गई। जिसको लेकर गन्ना किसान ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को अवगत कराया।
बताया गया कि बजाज चीनी मिल के उपेक्षा के कारण हम किसानों का गन्ना स्थानीय क्रेसर पर पर पुनः खेती में गन्ना बुवाई के लिए बेचा गया था ।बीच में गन्ना मालिक व दलाल मिलकर घाटा दिखा कर एक हफ्ता उधारी के लिए बेचा गया गन्ना का पैसा हजम कर लेने का इरादा बना चुके हैं ।
![]() |
केश न 1
गांव सभा धौराहरा के चंद्र प्रकाश का 55.70 कुंतल और गौहानी के हरदिहनपुरवा निवासी रामबहादुर पुत्र राम प्रसाद ने 57 कुंतल गन्ना क्रेसर पर एक हफ्ता के लिए दिया गया था जोकि क्रेशर मालिक घाटा दिखाकर अब पैसा देने में आनाकानी कर रहा है। जिसकी शिकायत थाने में 17 मार्च को की गई थी परंतु अभी तक पुलिस लापरवाही के चलते कार्यवाही नहीं की गई। जिससे उक्त पीड़ित ने पुनः स्थानीय थाना और जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक गोंडा को भी अवगत कराया है।
केस न 2
ग्राम सभा गौहानी के छिटनचौरा ग्राम मे उप निरीक्षक दरोगा द्वारा देवी प्रसाद मिश्रा की लगानी खाता की जमीन पर एक अल्पसंख्यक का अवैध निर्माण करवा रहे थे। जिसका स्थगन आदेश उप जिलाधिकारी तरबगंज ने दे रखा था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने दरोगा के खिलाफ उप जिला अधिकारी को स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कराए जाने को लेकर तहसील में दी।
केस न 3
उक्त ग्राम सभा के चांदली पत्र बदली के बैनामा की जमीन पर कब्जेदार विपक्षी मुजफ्फर द्वारा उक्त दरोगा को रिश्वत देकर लगा गन्ना फसल कटवा दिया। जिसका भी एसडीएम तरबगंज का भी यथास्थिति बनाए रखने का आदेश था।
ग्राम सभा गौहनी के पूर्व ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश पांडे ने बताया कि समस्त आदेशों को ताक पर रखकर नायब दरोगा द्वारा जनहित के विरुद्ध कार्य कर रहा है। जिसकी शिकायत प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक से की जा चुकी हैं।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ