वासुदेव यादव
अयाेध्या- फैज़ाबाद। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक रामनगरी के कुछ मन्दिराें में साेमवार काे भी रामजन्माेत्सव मनाया गया, जिससे समूची अयाेध्या नगरी आल्हादित व हर्षित दिखी। चैत्र शुक्ल नवमी की उदया तिथि काे कुछ मन्दिराें के साधु-संताें ने रविवार काे न मानकर साेमवार काे माना। जिसके क्रम में नगरी के मठ-मंदिरो में साेमवार के दिन भी रामनवमी महाेत्सव मनाया गया।
अयोध्या में मध्यान्ह दिन में 12 बजे राम जन्माेत्सव मुहूर्त के साथ त्रेतायुग के श्री रामजन्म की यह पंक्ति फलीभूत हाेने लगी, रघुवर जनम आनन्द बधाई भंवर तरंग मनाेहर ताई/ जाकर नाम सुनत शुभ हाेई माेरे गृह आवा प्रभु काेई। नगरी की शीर्ष पीठ मणिराम दास छावनी में राम जन्माेत्सव का उल्लास देखते हुए बन रहा था। जहां भक्त रामजन्म के बधाई गीताें पर थिरकने काे मजबूर दिखे। इस माैके पर मणिराम छावनी के महन्त रामजन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महन्त नृत्यगाेपाल दास व उनके उत्तराधिकारी कमल नयन दास माैजूद रहे। इसी श्रृंखला में श्रीरामवल्लभाकुंज जानकीघाट में महन्त रामशंकर दास वेदान्ती महाराज व अधिकारी राजकुमारदास जी के निर्देशन में रामनवमी उत्सव का पर्व चरम पर रहा। जन्म के समय आरती-पूजन व भाेग के बाद भक्तों काे प्रसाद वितरित किया गया। इस दाैरान अधिकारी राजकुमार दास समेत बड़ी संख्या में भक्तगण माैजूद रहे। वहीं धर्मनगरी की प्रसिद्ध पीठ उत्तर ताेताद्रिमठ विभीषण कुण्ड में जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी अनन्ताचार्य महाराज के सानिध्य में भगवान राम का प्राकट्याेत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस माैके पर मन्दिर का गर्भगृह समेत पूरा परिसर भांति-भांति के पुष्पाें, रंग-बिरंगे गुब्बारे आदि से सजा रहा। आश्रम में सुबह से ही भक्त उमड़ पड़े। जाे अपने अाराध्य प्रभु राम का दर्शन करने काे आतुर दिखे। दाेपहार के 12 बजते ही घण्टाें, मंजीराें आदि की मंगल ध्वनि के बीच भगवान का जन्म हुआ और लाेगाें के द्वारा जन्म के बधाई व साेहर गीत गाए जाने लगे। इस मनमाेहक तथा उल्लास पूर्ण दृश्य काे देखकर लग रहा था कि मानाें त्रेतायुगीन भगवान राम का अवध धाम में फिर से प्राकट्य हाे गया हाे। श्रद्धालु राम के जन्म की खुशी में झूमे जा रहे थे। मठ में सुबह से लेकर देर रात्रि तक जन्म का उत्सव चलता रहा। इस अवसर बालदेशिक साेपान ट्रस्ट उत्तर ताेताद्रिमठ के मैनेजर केशव नारायण दूबे, मैनेजिंग ट्रस्टी जनार्दन त्रिपाठी, जिला जज बनारस जे.एस. यादव, डा. राकेश कुमार शुक्ल, डा. जयगुरू देव शुक्ल, नागेन्द्र पाण्डेय आदि समेत बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। इसी कड़ी में रसिक पीठ प्रियाप्रीतम केलिकुंज वासुदेवघाट में भगवान श्रीराम के जन्माेत्सव का उल्लास चरम पर रहा। आश्रम के महन्त रामगाेविन्द शरण महाराज भगवान के उत्सव से बहुत ही आेत-प्राेत दिखे। वह भक्तिभाव में सराबाेर हाेकर जन्म के अन्या-अन्य प्रसंग गाकर खुशी से झूम रहे थे। यही नही श्रद्धालु गण भी बधाई व साेहर गीत गाकर आनन्दित हुए। इस माैके पर मन्दिर काे अनेकानेक सुन्दर चीजाें से सजाया गया था। जन्माेत्सव अवसर पर कथाव्यास रामसुन्दर दास सुमन, परमानन्द दास, सियाराम दास, गाेपाल बाबा, पण्डित सुबाेध शास्त्री, साैरभ, विमल शरण, माेहन झा, लाल जी आदि समेत बड़ी संख्या में सन्त-महन्त व भक्तगण माैजूद रहे। इसके आलावा माैनी मांझा आश्रम में महन्त रामप्रिया दास और उनके उत्तराधिकारी प्रेमनारायण दास, अयोध्यानाथ मन्दिर अशर्फी भवन चाैराहा में स्वामी भरत प्रपन्नाचार्य व स्वामी कुरेशाचार्य, सीताराम निवास मन्दिर रामघाट में महन्त रामदास महाराज की देख-रेख में रामजन्माेत्सव पर्व बड़े ही भव्यता के साथ मनाया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ