Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दर्शनार्थियों से भरी मैजिक पेड़ से टकराई एक की मौत, सात घायल



मनीष ओझा 

प्रतापगढ । जिले के मानिकपुर क्षेत्र स्थित कड़े शीतला धाम सुल्तानपुर से दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी मैजिक रास्ते में अनियंत्रित होकर पेड से जा टकराई । मैजिक में सवार लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गये । स्थानीय लोगो की मदद से सभी को इलाज हेतु आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । 
जानकारी के अनुसार महेशगंज थाना क्षेत्र के लाला बाजार के निकट कडे धाम दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों की मैजिक अनियंन्त्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए ।  बताया जाता है कि किनौरा सुल्तानपुर से मैजिक बुक कर लोग प्रतापगढ़ के कड़े शीतला धाम दर्शन करने के लिए रात करीब 11:00 बजे निकले शीतला धाम पहुंचने के पहले ही महेशगंज थाना क्षेत्र के लाला बाजार स्थित एक पेड़ से दर्शनार्थियों से भरी मैजिक टकरा गई जिनमें सभी लोग चोटिल हो गए । स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान फूलचंद निवासी परशुरामपुर लंभुआ सुल्तानपुर की पत्नी शोभावती(48) की मौत हो गयी वही उमेशचंद्र जैसवाल(43)निवासी पीपरपुर अमेठी, अभिषेक गुप्ता(12) निवासी कोहड़ौर,जियालाल(60),मंजू (32) सरोज(30)बृजेश(35)निवासी पीपरपुर अमेठी व शिवराम(55) निवासी जगदीशपुर अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे