मनीष ओझा
प्रतापगढ । संदिग्ध परिस्थितियों में सर्राफ़ की दुकान में आग लग गई जिससे दुकान में रखा सिलेंडर में विस्फोट हो गया और आग ने विकराल रुप अख्तियार कर लिया, जिससे पास की दो अन्य दुकानें भी आग की जद में आ गई और तीनो दुकानों में रखे लाखों का समान जलकर खाक हो गया । सूचना पर पहुची पायरब्रिगेड ने आग बुझाने में जुटी रही ।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली के मकन्द्रूगंज चौकी के सामने बेस्को शूज के बगल गली में सोमवार सुबह लगभग 3 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मो०अशरफ सर्राफ़ की दुकान में आग लग गयी ।इस दौरान दुकान में रखे सिलेंडर में भयंकर विस्फोट हो गया । विस्फोट के साथ ही आग ने विकराल रूप धारण करते हुए बगल में रही शमशाद व बाबू दोनों की रजाई व गद्दे की दुकानों में भी आग लग गयी । रुई की दुकान में लगी आग ने घी डालने का काम किया । आग की लपटें काफी ऊपर तक जाने लगी जिससे आप पास के लोगो में दहशत का महौल व्याप्त हो गया । सूचना पर मौके पर पहुचे फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि गली सकरी होने के कारण दमकल की गाड़ी गली के अंदर नहीं जा पाई बाहर से ही पाइप बिछा कर आग पर किसी तरह काबू करने का प्रयास करते रहे । आखिरकार काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । लेकिन जब तक दंगल आग पर काबू पाती दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो चुका था।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ